भरतादेव में वर्तमान में रखरखाव और देखरेख करने कोई व्यक्ति नहीं है। इसके अभाव में वर्तमान में चारों ओर लेंटाना की झाडिय़ां उग आई हैं। इसकी निंदसांसद ने दी शिक्षक भवन की सौगात फोटो राजेश जैन मेल में छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए शिक्षक भवन के लिए सांसद निधि से स्थान एवं आवश्यक राशि स्वीकृत कर दी। जिला अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की मांग पर यह घोषणा पहले की गई थी, जिसकी औपचारिक स्वीकृति अब प्रदान कर दी गई है। शिक्षकों ने बताया कि अब तक जिले में शासकीय शिक्षकों के लिए कोई स्थायी भवन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण उन्हें पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शैक्षणिक और छात्रहित से जुड़े कार्य संपादित करने पड़ते थे। भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद शिक्षक यहां बैठकर छात्रहित में विविध गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर सकेंगे। इस अवसर पर राजेश जैन द्वारा गाए गए चर्चित जनगणना गीत के पोस्टर एवं वीडियो का विमोचन भी सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026