क्षेत्रीय
18-May-2026
...


- मोबाइल टोर्च की रोशनी में पर्यटन मंत्री ने गिनायीं उपलब्धियां फिरोजाबाद (ईएमएस)। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं ने आयोजन का माहौल बिगाड़ दिया। जसराना में 872 लाख रुपये यानी करीब 9 करोड़ की विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के दौरान आधे घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे मंच पर हड़कंप मच गया। - कार्यक्रम के बीच अंधेरे में डूबा मंच परीक्षित कुण्ड से जखईया मंदिर तक पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं की सौगात देने पहुंचे मंत्री जयवीर सिंह के संबोधन के दौरान ही बिजली कटौती हो गई। अंधेरे में डूबे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जनरेटर बंद होने से बैकअप भी काम नहीं आया। - अधिकारियों पर फूटा गुस्सा बिजली संकट पर मंत्री ने मंच से ही नाराजगी जताई। जनरेटर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अधिकारियों से जवाब-तलब किया। अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई और व्यवस्था सुधारने की कोशिशें शुरू हुईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी अव्यवस्था को लेकर चर्चा होती रही। - अधूरा कार्यक्रम छोड़ रवाना हुए मंत्री बिजली बहाल होने में देरी होने पर मंत्री जयवीर सिंह ने अधूरा कार्यक्रम छोड़कर रवाना होने का फैसला किया। पर्यटन विकास को लेकर की गई घोषणाएं तो हुईं, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते आयोजन फीका पड़ गया। - क्या हुआ लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में परीक्षित कुण्ड, जखईया मंदिर समेत आसपास के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 872 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों की योजनाओं के शुभारंभ जैसे अहम मौके पर बिजली और जनरेटर की व्यवस्था न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। - ईएमएस फिरोजाबाद