क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। सीमापुरी इलाके में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने एक युवक पर चाकू व डंडों से ताबड़ताेड़ वार कर हत्या कर दी। युवक के दोस्त गौरव पर भी वार करन की कोशिश की गई, लेकिन बाल-बाल बच गया। तक की पहचान ताहिरपुर निवासी जीशान के रूप में हुई है। पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। सीमापुरी थाना पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान माेहम्मद अमन, सोनू और लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। - नई दिल्ली/ईएमएस/18/ मई/2026