क्षेत्रीय
18-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर के देहात थाना बरेला में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे शारदा मंदिर रोड पर निवास तिराहे के समीप नई सड़क के ढलान पर अचानक ब्रेक नही लगने से एक के बाद एक पांच वाहन आपस मे टकरा गये। इस घटना में 10 लोगों को चोटे पहुंची हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण बडा हादसा टल गया। घटना के बाद उक्त मार्ग पर लंबा जाम लग गया था । बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया और यातायात को सुचारू किया गया । घायल लोगों को इलाज के लिये पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से बरेला शासकीय अस्पताल भिजवाया गया है। घटना के संबंध में बरेला पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे लालू बस ट्रेवल्स की यात्री बस यात्रियों को लेकर मंडला से जबलपुर जा रही थी तभी शारदा मंदिर रोड पर निवास तिराहे के समीप ढलान पर उतरते समय अचानक यात्री बस का ब्रेक नही लगने से बस ने गति पकड़ ली और आगे चल रहे ट्रेक्टर,कंटेनर व दो ट्राला से जाकर टकरा गई। घटना में जहां बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं वही ट्रेक्टर चालक व कंटेनर चालक भी घायल हो गया। अजय पाठक / मोनिका / 18 मई 2026 / 02.41