राज्य
18-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने ऐलान किया है कि भारत में बकरीद (ईद-उल-अजहा) 28 मई, 2026 को मनाई जाएगी। चांद न दिखने के कारण जिलहिज्ज का महीना 19 मई से शुरू होगा। देश भर में मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद शाबान बुखारी ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि भारत में इस साल बकरीद गुरुवार 28 (मई) को मनाई जाएगी। रविवार शाम को चांद देखने के लिए मर्कज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक हुई थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद शाबान बुखारी ने ऐलान किया है कि जिलहिज्ज का चांद नजर नहीं आया है। इसलिए भारत में बकरीद (ईद-उल-अजहा) 28 मई को मनाई जाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ मई/2026