अंतर्राष्ट्रीय
18-May-2026


सख्त और नए आव्रजन नियमों के कारण उनका वीजा नवीनीकरण किया रद्द टोक्यो,(ईएमएस)। जापान के साइतामा प्रांत में 18 साल से अपना भारतीय रेस्तरां चलाने वाले मनीष कुमार को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। सख्त और नए आव्रजन नियमों के कारण उनका वीजा नवीनीकरण रद्द कर दिया गया, जिससे उन्हें कारोबार बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है। मनीष कुमार में करीब तीन दशकों से जापान में रह रहे हैं और उनके बच्चे जापान में ही पैदा हुए और पले-बढ़े हैं। उन्हें हिंदी या अपने मूल देश की अन्य भाषाओं का ज्ञान नहीं है, वे केवल जापानी भाषा बोलते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नियमों में भारी बदलाव और वीजा अस्वीकृति के कारण उन्हें वापस भारत जाओ का फरमान सुनाया गया है, जो उनके लिए बेहद अमानवीय और चौंकाने वाला था। यह मामला जापानी सरकार द्वारा विदेशी उद्यमियों और प्रवासियों पर की जा रही सख्ती को दर्शाता है, जिससे वहां रहने वाले विदेशियों के बीच भारी चिंता पैदा हो गई है। इस घटना को लेकर प्रवासी समुदाय और स्थानीय लोगों में रोष है और मनीष कुमार के समर्थन में हजारों लोग ऑनलाइन याचिका का समर्थन कर रहे हैं। सिराज/ईएमएस 18मई26