खेल
20-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमाराह के प्रशंसक केवल भारत में नहीं अन्य देशों में भी हैं। बुमराह के प्रशंसकों में स्कॉटलैंड के डब्ल्यूडब्लयई रेसलर ड्रू मैकइंटायर भी शामिल हैं। मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर बुमराह की जमकर प्रशंसा करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है। इस दिग्गज रेसलर ने अपने सोशल मीडिया पर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जिम में अपने बाइसेप्स की एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में सबसे खास बात ये रही कि इसमें मैकइंटायर ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई थी। वीडियो के अंत में, जब वह पीछे मुड़ते हैं, तो उनकी जर्सी पर जसप्रीत बुमराह का नाम और उनका प्रतिष्ठित 93 नंबर स्पष्ट रूप से नजर आता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, बाइसेप्स बना रहा हूं, गो बूम, जो उनके बुमराह के प्रति प्रेम और उनकी शैली को दर्शाता है। यह एक अनोखा फैन मोमेंट था जिसने क्रिकेट और रेसलिंग दोनों के प्रशंसकों का ध्यान खींचा। एक सफल और नामी रेसलर का इस प्रकार बुमराह के प्रति यह सम्मान निश्चित रूप से भारतीय गेंदबाज की वैश्विक अपील और खेल के प्रति उनकी निरंतर लग्न का एक और प्रमाण है। मैकइंटायर स्कॉटलैंड के नामी पेशेवर रेसलर हैं, जिन्हें डब्ल्यूडब्लयई की दुनिया में द स्कॉटिश वॉरियर के नाम से जाना जाता है। 6 फीट 5 इंच के कद और फौलादी शरीर वाले मैकइंटायर अपनी ताकत और रिंग में आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाते हैं। वह डब्ल्यूडब्लयई के मेन रोस्टर के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं! उन्होंने डब्ल्यूडब्लयई इतिहास में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। वह डब्ल्यूडब्लयई इतिहास के पहले ब्रिटिश वर्ल्ड चैंपियन बनकर उभरे थे, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अपने करियर में उन्होंने तीन बार डब्ल्यूडब्लयई चैंपियन और एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन का खिताब जीता है। मैकइंटायर उन्होंने साल 2020 का रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया में अपनी जगह बनाई थी, और हाल ही में 2024 का मनी इन द बैंक लैडर मैच भी अपने नाम किया। वह रेसलमेनिया, समरस्लैम और रॉयल रंबल जैसे डब्ल्यूडब्लयई के सबसे बड़े इवेंट्स के मुख्य आकर्षणों में से एक रहे हैं। गिरजा/ईएमएस 20मई 2026