राज्य
20-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से ‘दिल्ली टैलेंट हंट योजना’ शुरू की है। इस योजना को ‘सपनों की उड़ान’ नाम दिया गया है। योजना के तहत राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। योजना के शुभारंभ के दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है ताकि दिल्ली के युवा अपनी क्षमता, रचनात्मकता और मेहनत के दम पर नई पहचान बना सकें। सरकार के अनुसार इस योजना में करीब 25 हजार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिभागियों को गायन, नृत्य, रंगमंच, ललित कला, डिजिटल कला, वाद्य संगीत और संगीत रचना जैसे क्षेत्रों में मंच उपलब्ध कराया जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/ मई/2026