राष्ट्रीय
20-May-2026


अमेठी,(ईएमएस)। यूपी के अमेठी में कांग्रेस सांसद के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे से ठीक पहले लगाए गए। पोस्टरों में किशोरीलाल शर्मा से पूछा गया है कि उन्होंने पिछले दो साल में क्या किया? पोस्टरों में आरोप लगाया गया है कि शर्मा ने केवल एक स्कूल बस अपने नेता के स्कूल को दी है और एक एंबुलेंस अस्पताल में लगवाई है। इसके विपरीत पोस्टरों में अमेठी की पूर्व सांसद के कई विकासकार्यों का भी उल्लेख किया गया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। बता दें राहुल गांधी मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे थे। दौरे के दूसरे दिन यानी बुधवार को उनका अमेठी में कार्यक्रम है। जानकारी के मुताबिक सुबह राहुल गांधी आमजन, व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद लोधवारी में वीरा पासी मूर्ति का अनावरण किया। लोधवारी में ही बहुजन स्वाभिमान सभा में शामिल हुए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। सिराज/ईएमएस 20मई26