क्षेत्रीय
24-May-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में NBW, SR वांछित और अन्य वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए विशेष गिरफ्तारी अभियान में जनपदीय पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 23/24 मई 2026 की रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चले 5 घंटे के अभियान में पुलिस टीमों ने कुल 87 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें सभी 87 NBW/वारंटी शामिल हैं। गिरफ्तारियों में सिटी सर्किल के थाना उत्तर से 6, दक्षिण से 6, रसूलपुर से 3, रामगढ़ से 3 अभियुक्त पकड़े गए। टूण्डला सर्किल में टूण्डला से 7, रजावली से 4, नारखी से 5, पचोखरा से 4, नगला सिंघी से 3 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। सिरसागंज सर्किल में सिरसागंज से 8 और नसीरपुर से 1 वारंटी को पकड़ा गया। शिकोहाबाद सर्किल के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 11 और मक्खनपुर से 3 गिरफ्तारियां हुईं। जसराना सर्किल में जसराना से 4, फरिहा से 3, एका से 3 अभियुक्त पकड़े गए। सदर सर्किल के मटसेना से 5 और लाइनपार से 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - ईएमएस फिरोजाबाद