राज्य
24-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 28 मई को शाम 6 बजे से श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शिवाजी भवन में आसमान से बरसती आग-धरती की चुनौतियां विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है। आयोजक समसामयिक अध्ययन केन्द्र की मंत्री डॉ. मीनाक्षी स्वामी के अनुसार कार्यक्रम में ख्यात पर्यावरणविद डॉ. एस.एल. गर्ग वक्तव्य देंगे। मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम सभी पर्यावरण प्रेमियों के लिए खुला रहेगा। आनंद पुरोहित/ 24 मई 2026