इन्दौर (ईएमएस) शहर के अति व्यस्ततम चौराहों में शुमार फूटी कोठी चौराहा, हवा बंगला चौराहा और चंदन नगर चौराहा पर भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत देने के लिए सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान द्वारा शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन और शहर अध्यक्ष विक्रांत ओबेरॉय के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में राहगीरों, श्रमिकों और आमजन ने शीतल शरबत ग्रहण कर संस्थान के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। विक्रांत ओबेरॉय ने कहा कि मानव सेवा ही संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी समाजहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के रूपेश पाल, विनोद श्रीवास्तव, दीपेश गौड़, आनंद पाल, अजय सेन और गजराज पाल उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 24 मई 2026