राज्य
24-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) शिक्षा का अधिकार (आरटीई) प्रवेश प्रक्रिया के तहत इंदौर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कुल 10 हजार 219 सत्यापित आवेदनों के आधार पर 1204 विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में सीट आवंटित की गई है। इनमें अब तक 62 विद्यार्थियों ने प्रवेश भी ले लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर अर्बन क्षेत्र में सबसे अधिक आवेदन 3975 प्राप्त हुए थे जिनमें से 2998 सत्यापित किए गए। यहां द्वितीय चरण में 384 सीटों का आवंटन हुआ और 26 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, वहीं इंदौर अर्बन-2 में 3650 आवेदन में से 2888 सत्यापित हुए, जहां 347 बच्चों को सीट मिली और 20 ने प्रवेश लिया। वहीं इंदौर रूरल में 211 सीटों का आवंटन हुआ, जबकि 8 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। महू में 121 और सांवेर में 95 सीटों का आवंटन किया गया तो देपालपुर ब्लॉक में 1014 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें 870 सत्यापित पाए गए। यहां 46 सीटों का आवंटन हुआ और एक बच्चे ने प्रवेश लिया। जिलेभर में प्रथम चरण में कुल 4662 सीटों का आवंटन हुआ था, जिनमें 4598 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। आनंद पुरोहित/ 24 मई 2026