व्यापार
24-May-2026
...


- शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार नई दिल्ली (ईएमएस)। बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) सबसे ज्यादा फायदे में रही। बाजार पूंजीकरण में इजाफा दर्ज करने वाली प्रमुख कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शामिल रहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप सर्वाधिक 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये रहा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक ने 14,515.93 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज करते हुए अपना मूल्यांकन 9,06,901.32 करोड़ रुपये कर लिया। एलआईसी, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के बाजार मूल्यांकन में भी क्रमशः 9,076.37 करोड़ रुपये, 3,797.83 करोड़ रुपये और 2,685.87 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। हालांकि कुछ कंपनियों को नुकसान भी उठाना पड़ा। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,229.67 करोड़ रुपये घटकर 11,40,296.49 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को 16,212.18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 12,784.4 करोड़ रुपये घटा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत में 2,094.35 करोड़ रुपये की कमी आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा। सतीश मोरे/24मई ---