इन्दौर (ईएमएस)। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए पंकज शाह, क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए अंकुश जैन के आतिथ्य में नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का दीक्षांत समारोह भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की इंदौर शाखा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे 250 नये सीए सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। शाखा के सचिव सीए नारायण सोमानी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश देते हुए अतिथियों को सम्मान स्वरुप पौधे भेट किये। तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर रोब पहनने की प्रक्रिया सम्पन्न कर, सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण करते समूह छायाचित्र सत्र आयोजित किया गया। - 24 मई 2026