- छह दिनों तक चले उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मृत्यु कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार पीपल पेड़ पर चढक़र डाल काटते समय एक अधेड़ ग्रामीण ऊपर से गुजरे 11केव्ही करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आसपास मौजूद लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां छह दिनों तक चले उपचार के बाद अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं की मामले में कोरबा जिला अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि मूलत: ग्राम मोहनपुर, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ निवासी संतोष राम चौहार सिविल लाइन थानांतर्गत अटल आवास खरमोरा में रह रहा था। वह रोजी मजदूरी का काम कर जीविकोपार्जन कर रहा था। वह कुछ दिनों से अटल आवास में ही रहने वाले एक व्यक्ति के पास काम का रहा था।जानकारी के अनुसार उसके घर के बाउंड्रीवाल में पीपल पेड़ है, जिसका डंगाल फैलने के कारण आंगन में गंदगी फैल रही थी। इस समस्या से निजात पाने उसने डंगाल को कटवाने का निर्णय लिया। उसके कहने पर अधेड़ ग्रामीण पीपल पेड पर चढक़र डंगाल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजरे 11केव्ही करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। वह करंट के संपर्क में आने से झुलस गया। उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां छह दिन तक लगातार चले इलाज के बाद भी उसकी जान नही बचाई जा सकी। उसने दम तोड़ दिया। प्रबंधन ने घटना की सूचना अस्पताल पुलिस को दी। इसके अलावा मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। लैलूंगा से भाई सहित अन्य परिजन अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की गयी। - 24 मई