मुम्बई (ईएमएस)। रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल 2026 के सत्र में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरबीबी) टीम के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल फिट नहीं होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बेथेल की अंगुली में चोट लगी है, जिसके कारण ही वह आरसीबी की ओर से अब आगे नहीं खेल पाएंगे। बेथेल के बाहर होने से देखना होगा कि आरसीबी प्लेऑफ मुकाबलों में विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत के लिए किसे उतारती है। । टीम के लिए राहत की बात ये है कि अनुभवी फिल साल्ट पूरी तरह से फिट होकर खेलने के लिए तैयार हैं, और उम्मीद की जा रही थी कि वह बेथेल की जगह लेंगे। हालांकि, टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में विराट के साथ वेंकटेश अय्यर से पारी की शुरुआत कराई थी, और वेंकटेश ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि वे अनुभवी फिल साल्ट को उतारें या वेंकटेश अय्यर को बनाये रखें। आरसीबी से भी कर सकती है कि साल्ट को मध्य क्रम में उतारा जाये। यदि आरसीबी वेंकटेश को पारी में बरकरार रखती है, तो फिल साल्ट को विेकेटकीपर जितेश शर्मा की जगह मध्य क्रमें में उतारा जा सकता है। इसका कारण ये रहा है कि जितेश का प्रदर्शन इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है। अब देखना होगा कि आरसीबी कौन सा विकल्प अपनाती है। गिरजा/ईएमएस 24मई 2026