कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना में पदस्थ एएसआई दुर्गेश राठौर के पिता व गृहग्राम पोरथा (वर्तमान निवास कोरबा) के प्रतिष्ठित नागरिक मुरली मनोहर राठौर (रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी) का 24 मई को अर्धरात्रि ला लगभग12:45 बजे निधन हो गया है। शांत, सहज, सरल, मिलनसार मृदभासी एवम् सामाजिक व्यक्ति मुरली मनोहर राठौर अपने पीछे दुर्गेश राठौर पुत्र, बिहारी लाल राठौर, जवाहर लाल राठौर, शत्रुघन लाल राठौर, लघु भ्राता भरत लाल राठौर सहित हंसता-खेलता भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी अंत्येष्टि सुबह 9 बजे उनके गृहग्राम पोरथा में संपन्न हुई। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, राठौर समाज, मित्र, शुभचिंतकों, गृहग्राम पोरथा के ग्रामीण, कोरबा अंचल सहित पुरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त हैं। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों सहित सभी ने ईश्वर से दिवंगत राठौर जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। - 24 मई