व्यापार
24-May-2026


- 90 फीसदी आय घरेलू यात्रा से, एआई और विरासत परियोजनाओं में निवेश से मिलेगा बढ़ावा नई दिल्ली (ईएमएस)। यात्रा बुकिंग मंच ईजमाई ट्रिप (ईएमटी) भारत में घरेलू पर्यटन के बढ़ते रुझान का लाभ उठाते हुए दीर्घकालिक वृद्धि और अपने यात्रा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित है। कंपनी के एक अ‎धिकारी ने बताया कि उनकी करीब 90 फीसदी आय घरेलू यात्रा से आती है और वे बदलते भारतीय यात्री अनुभवों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अ‎धिकारी ने कहा कि भारतीयों में घरेलू पर्यटन को लेकर जबरदस्त रुचि है। भारतीय यात्री अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित न रहकर सांस्कृतिक, धार्मिक, अनुभव-आधारित और क्षेत्रीय पर्यटन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, विशेषकर देश के विभिन्न हिस्सों की विरासत और संस्कृति को देखने में। दीर्घकालिक संभावनाओं को देखते हुए ईजमाई ट्रिप अपनी सीएसआर इकाई ईजमाई ट्रिप फाउंडेशन के माध्यम से कुतुब मीनार परिसर में सेवी कैफेटेरिया जैसी पर्यटक-केंद्रित परियोजनाएं शुरू कर रही है। ऑनलाइन यात्रा क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, कंपनी कृत्रिम मेधा (एआई) में भी निवेश कर रही है, ताकि सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके, ग्राहकों को व्यक्तिगत अनुभव मिल सकें और डिजिटल मंच मजबूत हो। कंपनी में हुए नेतृत्व परिवर्तन को उन्होंने एक स्वाभाविक प्रक्रिया बताया, जोर देते हुए कि कंपनी मजबूत पेशेवर नेतृत्व, अनुभवी प्रबंधन टीम और स्पष्ट संचालन प्रक्रियाओं के साथ काम कर रही है। सतीश मोरे/24मई ---