इन्दौर (ईएमएस) सौ. शोभा कुटुंबले की स्मृति व्याख्यानमाला के तहत स्थानीय जाल सभागृह में इतिहास अध्येता, लेखक एवं समाजसेवी विक्रम सिंह मोहिते का आगामी 6 जून को शाम 6 बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज के 353वें राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर व्याख्यान होगा। सुशीला कला मंच के संयोजक श्रीनिवास कुटुंबले के अनुसार यह आयोजन सौ. शोभा कुटुंबले की स्मृति व्याख्यानमाला के तहत प्रतिवर्ष 6 जून को आयोजित किया जाता है। आयोजन का यह सातवां वर्ष है। इस वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. उपिंदर धर करेंगे। - 24 मई 2026