राज्य
24-May-2026


* विजापुर के मोतीपुरा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, कार सवार 8 लोग भी गंभीर रूप से घायल मेहसाणा (ईएमएस)| उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर पंथक में रविवार को एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। विजापुर के मोतीपुरा गांव के पास राजस्थान की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक और एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही बाइक और एक्टिवा उछलकर सीधे खेत में जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक तेज गति के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना के कुछ ही क्षणों में बाइक और एक्टिवा सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। वहीं, कार में सवार 8 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए विजापुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। सतीश/24 मई