मनीला,(ईएमएस)। फिलीपींस में रविवार सुबह उत्तर में स्थित एंजेलिस सिटी में बन रही 9 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। यह हादसा उस समय हुआ जब इलाके में तेज तूफान और बारिश हो रही थी। हादसे के बाद बचाव व राहत कार्य चलाए गए। मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि हादसे के समय इमारत में काम कर रहे 22 मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अन्य मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। पुलिस अधिकारी जेस मेंडेज ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि कितने मजदूर लापता हैं। अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सिराज/ईएमएस 24मई26