राज्य
24-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आगामी 30 मई को मां अहिल्या की जयंती के उपलक्ष में अहिल्या गौरव अलंकरण सम्मान समारोह कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट व अनंत सेवा न्यास तथा कर्मशील जन जागरुक संस्था के द्वारा आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश मानावत एवं रेणुका चंदेल तथा अनंत महंत ने बताया कि इस अवसर पर खेल, कला, संगीत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक सेवा, न्याय सेवा, साहित्य आदि के क्षेत्र में मानवता के लिए समर्पित 31 सेवाभावी मातृ-शक्तियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मां अहिल्या गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 24 मई 2026