राज्य
24-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) भक्तों को एक साथ भोजन प्रसाद ग्रहण करा धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान किला रोड जय बर्फानी दादाजी अनुक्षेत्र धर्मपत्त अयोध्या धाम में एक विशाल भंडारे का आयोजन तुलसीराम रघुवंशी इंदौर वाले की तरफ से चल रहा है। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे है। दूरदराज से यहां भंडारे के लिए लोग आ रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह भंडारा बर्फानी दादाजी की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया है। इसमें प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है ताकि किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो। परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया, इस आयोजन के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, जो इसे एक सामुदायिक उत्सव का रूप दे रहा है। तुलसीराम रघुवंशी ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है। आनंद पुरोहित/ 24 मई 2026