इन्दौर (ईएमएस)। प्यासे पंछियों को पानी पिलाएं, आओ इस आदत को संस्कार बनाएं इस स्लोगन के साथ श्री नवकार परिवार ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया है। नवकार परिवार के प्रवीण गुरुजी के अनुसार इस अभियान के प्रथम चरण में शहर के 21 प्रमुख जैन मंदिरों, उपाश्रय एवं स्थानक भवनों पर सुबह 9 से 10 बजे के बीच निःशुल्क मिट्टी के सकोरों का वितरण किया गया। जंदाणी फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक सकोरे वितरित किए गए। इस दौरान शरद शाह, सचिन कटारिया, हिमांशु जैन मौजूद रहे। अभियान का दूसरा चरण जल्द ही शहर के प्रमुख चौराहों, उद्यानों एवं स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। - 24 मई 2026