राष्ट्रीय
24-May-2026
...


-खामेनई के फतवे का हवाला देकर कहा- ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा वाराणसी,(ईएमएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनई के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने वाराणसी में बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के पास परमाणु बम नहीं है और भविष्य में भी वह इसे बनाने वाला नहीं है। इमानिया अरबी कॉलेज और दरगाह फातमान में आयोजित ताजियाती जलसे में पहुंचे डॉ. इलाही ने कहा कि करीब 30 वर्ष पहले ही ईरान ने स्पष्ट कर दिया था कि वह न्यूक्लियर हथियारों के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनई ने इस संबंध में फतवा जारी किया था, जिसमें परमाणु बम को ‘हराम’ बताया गया है। डॉ. इलाही ने कहा, “हमने हजारों बार यह स्पष्ट किया है कि हमारे पास न्यूक्लियर बम नहीं है। जब हमारे सुप्रीम लीडर ने इसे हराम करार दिया है, तो हम उसे बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।” उन्होंने भारत के लोगों द्वारा ईरान के समर्थन के लिए आभार भी जताया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हिदायत/ईएमएस 24मई26