- 25 दिन बाद होनी थी बहन की शादी, तैयारियों में जुटा था परिवार - पिता से आखरी बातचीत में कहा था सॉरी, मैं शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा। भोपाल(ईएमएस)। शहर के गोविंदपुरा थाना इलाके में स्थित अन्ना नगर, बीएचईएल इलाके में परिवार सहित रहने वाले 16 साल के नाबालिग किशोर द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताय गया है की 18 जून को मृतक किशोर की बहन की शादी होनी तय थी, इसके लिये परिवार तैयारियों में जुटा था, लेकिन परिवार में मातम छा गया। आत्महत्या से पहले किशोर ने सुबह अपने पिता और बहन से फोन पर बात की थी। फोन पर उसने पिता से कहा था, सॉरी, मैं शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा। मिली जानकारी के अनुसार 16 साल का करण सिंह पिता मौहर सिंह करण ने 9वीं तक पढ़ाई की थी। वह सुबह दुकानों पर दूध बांटने वाली गाड़ी पर काम करता था। पिता के मुताबिक भोपाल में उनके दो घर है, एक घर अन्न नगर इलाके में और दसरा घर अशोका गार्डन में है। रविवार सुबह परिवार के सभी लोग अशोका गार्डन स्थित दूसरे घर पर थे। सुबह के समय बेटे करण ने उन्हें फोन किया जब उन्होनें बात की तब उसने कहा की सॉरी, मैं शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा। उसकी अजीब बात पर पिता ने करण को वापस फोन लगाया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में उनके छोटे बेटे ने उन्हें सूचना देते हुए बताया की करण ने अन्ना नगर वाले घर के कमरे में फांसी लगा ली है। परिजन तुरंत ही वहॉ पहुचें तो उन्हें कमरे में करण का शव फंदे से लटका नजर आया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जॉच के लिये पुलिस ने घटनास्थल से मिले मृतक किशोर करण का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। जॉच टीम का कहना है की परिजनो के डिटेल बयान दर्ज होने के बाद ही खुदकुशी का कारण साफ हो सकेगा। जुनेद / 24 मई