क्षेत्रीय
24-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शनिवार को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं जिला पुलिस बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मोबाइल फॉरेंसिक वैन के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराधों की त्वरित और वैज्ञानिक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी। - 24 मई 2026