बिलासपुर (ईएमएस)। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शांता फाउंडेशन बिलासपुर द्वारा शुक्रवार को तोरवा मेन रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने राहगीरों और आमजनों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दिनभर चलता रहा। शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी नीरज गेमनानी ने बताया कि भीषण गर्मी और तपती धूप में लोगों की प्यास बुझाने तथा डिहाइड्रेशन से बचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन अपने आसपास के पार्कों, चौराहों और सामाजिक संगठनों से जुडकऱ इस प्रकार के सेवा कार्यों में सहयोग कर सकते हैं। सेवा कार्य में नागेंद्र झा, प्रीति, सुप्रिया और जस्मीत सिंह टुटेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। - 24 मई 2026