क्षेत्रीय
24-May-2026
...


फतेहपुर (ईएमएस)। जिले के हसवा विकास खंड में रविवार को सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी मिचकी द्वारा आयोजित “सामान्य बुद्धि परीक्षा 2026” शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 151 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 128 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र अखिल भारतीय सहदेई सेवा संस्थान, रसूलपुर भभैचा में बनाया गया था। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था द्वारा यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन में सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी मिचकी के अध्यक्ष राकेश सविता, परीक्षा प्रभारी आचार्य बाबू सिंह (समाजसेवी) तथा सह परीक्षा प्रभारी सचिन सिंह की अहम भूमिका रही। परीक्षा ड्यूटी में 10 शिक्षकों की तैनाती की गई थी। इनमें अनुज मौर्य, काजल, अभिलाषा, विकास साहू, प्रेम कुमार, अश्विनी कुमार अग्निहोत्री, अखिलेश यादव, शनि यादव, दुर्गेश यादव एवं सूघर सिंह शामिल रहे। वहीं सघन तलाशी अभियान में मनोज कुमार, बृजेश सिंह और महेंद्र सिंह ने सहयोग किया। इसके अलावा आयोजन को सफल बनाने में अभिलाषा, राम सूरत लाल, मनोज कुमार, अश्विन कुमार अग्निहोत्री, धीरज सिंह, महेंद्र सिंह, रामनाथ वर्मा, कामता सक्सेना, प्रभात सिंह (छोटू), हिमांशु, मरोत्तम सिंह, गुरुदत्त सिंह, अजय प्रताप, श्याम सिंह, सत्यनारायण यादव, गुलाब सिंह, धनीराम, आसिफ शाह, राज मौर्य, शिवकरण सिंह तथा अधिवक्ता बृजेश यादव सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था की ओर से बताया गया कि परीक्षा परिणाम जून माह में घोषित किए जाएंगे, जिसकी तिथि जल्द जारी की जाएगी। शीबू खान/ ईएमएस 24 मई, 2026