राज्य
24-May-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थानान्तर्गत मोहनिया कलारी के पास रहने वाली एक महिला कल अपने घर के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गई थी। घटना में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लेते हुए महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रांझी पुलिस ने बताया कि मोहनिया कलारी निवासी रोहित झारिया ने कल पुलिस को सूचना दी कि उसके मोहल्ले की एक महिला श्रीमती कृष्णा चौधरी कीअपने घर के बाथरूम में बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। सुनील साहू / शहबाज/ 24 मई 2026/ 07.00