क्षेत्रीय
24-May-2026
...


- जागृति महिला मंडल एवं खिदमत ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से शीतल जल सेवा ब्यावरा(ईएमएस)l इस भीषण गर्मी के बीच राजगढ़ जिले के ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए जागृति महिला मंडल एवं खिदमत ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी सुश्री रचना भार्गव के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया गया। सेवा अभियान में महिला मंडल की सदस्यों और खिदमत ग्रुप के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में इरशाद हैदर, कल्लू खां, मुख्तार अंसारी, शादाब हुसैन, इमरान अंसारी, अमीन अंसारी, सईद अंसारी, समी अंसारी और बबला अंसारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। -निखिल/ब्यावरा/24/5/2026