नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने यमुना के कायाकल्प की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई और बेहतर जल प्रबंधन के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। दिल्ली में यमुना नदी की सूरत बदलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मिशन यमुना के तहत नजफगढ़ नाले की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट और जल प्रबंधन के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि पलूशन के खिलाफ दिल्ली सरकार का अभियान पूरे साल यानी 365 दिन चलता रहेगा। इस भारी भरकम फंड को नजफगढ़ नाले की पूरी सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने और पूरी दिल्ली में पानी के अच्छे इंतजाम के लिए रखा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री मंनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक हरीश खुराना के साथ देश में बनी नई एयर प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का मुआयना किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पलूशन के खिलाफ सरकार की लड़ाई लगातार जारी है। यह कोई सीजनल कोशिश नहीं वरन पूरे साल 365 दिन चलने वाला महा अभियान है। इसी प्रयास के तहत मैंने अपने कैबिनेट सहयोगी मंजिंदर सिंह सिरसा और विधायक हरीश खुराना के साथ ‘मेड इन इंडिया’ अत्याधुनिक एयर प्यूरिफिकेशन का मुआयना किया। इस एयर प्यूरीफायर में बिना फिल्टर एसटीआर 101 सिस्टम लगा है। सत गुरु राम सिंह मार्ग पर ऐसे 21 डिवाइस पहले ही लगाए जा चुके हैं। यह अपने आप साफ होने वाला एक आधुनिक सिस्टम है। यह हर घंटे करीब 3 लाख लीटर हवा को साफ करता है। यह सिस्टम धुएं, धूल, पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे खतरनाक पलूशन को रोकने में भी कारगर है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/ मई/2026