ग्वालियर ( ईएमएस ) । नगर निगम ग्वालियर के ब्रांड एंबेसडर की पहल पर वार्ड 60 के हॉस्टल को बड़ी राहत मिली। अभियान के दौरान ब्रांड एंबेसडर प्रमोद धनेले की सजगता का एक बड़ा उदाहरण भी सामने आया। वार्ड नंबर 60 स्थित ज्ञान उदय शासकीय हॉस्टल के बाबूजी नवीन कुनकर ने प्रमोद को अवगत कराया था कि हॉस्टल परिसर में कचरा गाड़ी न आने के कारण वहां रहने वाले विद्यार्थियों और लगभग 20 परिवारों को मजबूरी में बाउंड्री के बाहर कचरा फेंकना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रमोद धनेले ने तुरंत नगर निगम के माध्यम से कल (23 मई) सुबह से ही वहां नियमित कचरा गाड़ी भेजना शुरू करवा दिया है। अब हॉस्टल और क्षेत्र के लोगों को कचरा फेंकने की सही सुविधा मिल गई है।