क्षेत्रीय
24-May-2026


हजारीबाग(ईएमएस)।पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया।भाजपा के प्रदेश संगठन महा मंत्री कर्मवीर सिंह, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल,सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सेमत पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान वक्ताओं ने संगठन के विस्तार में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए वैचारिक मजबूती पर जोर दिया।दो दिवसीय वर्ग में 12 विषयों पर चर्चा होना है।जिसमें इतिहास, कार्य पद्धति और आधुनिक तकनीक जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना ही संगठन की शक्ति है। संगठन देश प्रेम की भावना से चलता है। हर एक कार्यकर्ता को बताया जा रहा है कि देश सर्वोपरि के सिद्धांत को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना है। भाजपा के प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव ने कहा जनसंघ से शुरू हुई यह यात्रा त्याग और संघर्षों की गाथा है, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी लगाया गया।जिसमें हजारीबाग की इतिहास और संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मवीर सिंह/24मई/26