क्षेत्रीय
24-May-2026


जामताड़ा(ईएमएस)।साइबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार संचालित हो रहा है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में जामताड़ा साइबर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मटटार तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनिया गांव में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना में जानकारी देते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पच्चास हजार रुपए नगद, 15 मोबाइल फोन 14 सिम कार्ड दो लैपटॉप तथा अन्य सामान बराबर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो साइबर अपराधी पूर्व में भी साइबर अपराध में जेल जा चुके हैं। कर्मवीर सिंह/24मई/26