क्षेत्रीय
24-May-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में ग्रीष्म कालीन जल सेवा का आयोजन 24 मई, 2026 को मऊ रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ तथा नर सेवा नारायण सेवा संस्था द्वारा संयुक्त रूप से यात्री गाड़ियों एवं स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को बिस्किट एवं शीतल पानी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इस अभियान में गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस, 15129 गोरखपुर छावनी-वाराणसी सिटी मेल एक्सप्रेस के साथ अन्य गाड़ियों मे पीछे एवं आगे लगे जनरल कोचों के यात्रियों को स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ मऊ के सदस्यों द्वारा पानी एवं शीतल जल व शरबत पिलाया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा नर सेवा नारायण सेवा संस्थान को मण्डल वाणिज्य निरीक्षक / मऊ अखिलेश सिंह, उप मुख्य टिकट निरीक्षक / मऊ राकेश कुमार, वाणिज्य अधीक्षक बी. के. पाण्डेय, सीआईटी -अनीश अहमद खान तथा अन्य विभाग के लोगों के द्वारा कार्य मे सहयोग प्रदान किया गया। डॉ नरसिंह राम/ईएमएस/24/05/2026