क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) म.प्र. शासन में कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में 25 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे ग्राम पंचायत अमायन जनपद पंचायत मेहगाँव में सामूहिक श्रमदान/जनसहयोग से तालाब गहरीकरण का कार्य किया जायेगा एवं दीपदान का कार्यक्रम गौरी सरोवर जिला भिण्ड पर शाम 07.00 बजे आयोजित होगा। उक्त कार्यक्रम में सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।