क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर शहर में शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने लश्कर क्षेत्र के ग्राम हारकोटा स्थित जीडी एनक्लेव में कार्रवाई कर शासकीय नाले पर बनाई जा रही दीवार को मशीनों की मदद से हटवाकर नाले को खुलवाया। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।