बस्ती (ईएमएस)। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के दिशा निर्देश के अनुरूप पिकौरा बक्स शक्ति केन्द्र पर संयोजक, केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रवासी, बूथ अध्यक्षगण एवं “मन की बात” कार्यक्रम के बूथ प्रभारीगण के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बूथ स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि बैठक की जानकारी एवं गतिविधियों को सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। संगठन की मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं सभासद रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करें। कहा कि सांगठनिक मजबूती से ही लक्ष्य पूरे होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बड़े भाई राजन मिश्रा, वरिष्ठ युवा नेता सिद्धार्थ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता, रवि प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष राम गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी गण मौजूद रहे। - ईएमएस / 24/05/2026