क्षेत्रीय
24-May-2026
...


- कलेक्टर पाठशाला में शामिल होकर बच्चो का किए उत्साहवर्धन राजनांदगांव (ईएमएस)। इस रविवार आयोजित मस्ती की पाठशाला में उमंग की भीड़ उमड़ी। सुबह से बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग उमंग एवं उल्लास के साथ पाठशाला में पहुचकर पारंपरिक खेलो का मजा लेकर योगा एवं जुम्बा डाॅस में भाग लिए। आज की पाठशाला में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव शामिल होकर बच्चो का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की सहराना किए। उन्हांेने कहा कि मस्ती की पाठशाला के लिए सभी वर्गो में उत्साह नजर आ रहा है। बच्चे एवं युवा बड़ी संख्या में पहुॅचकर विभिन्न खेलो का मजा ले रहे है। आज की मस्ती की पाठशाला का सबसे बड़ा आकर्षण अखाडा था, जिसमें नंदई बाली अखाडा के छोटे एवं बड़े बच्चों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके अलावा इस बार नये खेल में मटकी फोड, मोमबत्ती जलाव, जलेबी दौड़, बेलुन फुलाव, बिल्लस, बाटी, भौरा, पिट्टुल के अलावा रस्सी कुद, बेडमिंटन, तीरंजदाजी, जम्प, कराटे आदि खेलो का बच्चे एवं युवाओ ने बढ़ चढ कर हिस्सा लेकर मजा लिये। छोटे बच्चो ने झुला झुल फिसल पट्टी में फिसल कर मजा लेने के साथ साथ छोटे छोटे खेल में भाग लिए। साथ ही योगा के अलावा रीदम रिवाल्युसन ग्रुप के साथ बडी संख्या में छोटे, बड़े बच्चे परिवार के साथ जुम्बा डाॅंस में थिरकते नजर आए। वही छोटे छोटे बच्चो ने ड्राईंग सीट में चित्रकारी के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किए। जिसमें अच्छी चित्रकारी करने वाले बच्चो को यामिनी कला केन्द्र के द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में हर सप्ताह भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगो का रूझान देखते हुए इस बार नये खेलो का समावेश किया गया है, जिसमें मटकी फोड, मोमबत्ती जलाव, जलेबी दौड़, बेलुन फुलाव, बिल्लस, बाटी, भौरा आदि खेल प्रमुखता से रही। उन्हांेने कहा कि बाडी टेक जीम, रीदम रिवाल्युसन गु्रप, योगा ग्रुप, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, इडियन टीवीएस कम्पनी, राजनांदगांव रनर गु्रप, सहित खेल जगत से हाॅकी, कराटे, तीरंदाजी के अलावा अन्य संघो के सहयोग से पाठशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है। मस्ती की पाठशाला में पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो की परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ईएमएस/मोहने/ 24 मई 2026