राज्य
24-May-2026


इन्दौर (ईएमएस) साइबर ठगी के एक सनसनीखेज मामले में एक व्यक्ति के बैक खाते से सात लाख रुपए ट्रांसफर हो गये।‌ उसे इस ठगी की वारदात का पता तब चला जब वह गाड़ी फाइनेंस कराने के लिए बैंक से स्टेटमेंट निकालने पहुंचा था। मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार वंश श्रीमाल निवासी शक्कर बाजार ने शिकायत दर्ज कराते बताया कि उसने गाडी खरीदने का प्लान बनाया था। जिसके लोन के लिए बैंक के स्टेटमेंट की जरूरत थी। वह इतवारिया बाजार स्थित बैंक की शाखा पहुंचा और स्टेटमेंट निकालकर देखा तो पता चला कि उसके खाते से 7 लाख से अधिक राशी किसी ने ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। जब खाते से राखी ट्रांसफर हुई तो किसी प्रकार का कोई मैसेज वंश के मोबाइल में नहीं आया। न ही उसके ई-मेल आईडी पर कोई मेल आया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 24 मई 2026