राज्य
24-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 25 मई 2026 (सोमवार) को हरिद्वार में आयोजित होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रें में संवेदनशीलता व आपसी समन्वय के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पर देश के विभिन्न क्षेत्रें से लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों का आगमन रहता है जिसके लिए यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी अपने दायित्वो का निर्वहन कुशलता के साथ करें। उन्होंने हरकी पौड़ी जोन में मनीष कुमार सिंह (सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण) को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस जोन के अंतर्गत हरकी पौड़ी, मनमोहन सिंह, महिला घाट, श्रीमती वंदना, चैकी हरकी पौड़ी से महिला घाट श्रीमती रूपा, संजय पुल, कीर्तिवरधन, भारत स्काउट गाईड हरकी पौड़ी जितेन्द्र कुमार को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मालवीय दीप, हेतु मनजीत सिंह उप मेला अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट व मालवीय दीप मनोज कुमार, कांगड़ा पुल शुभम सैनी एवं शिव पुल क्षेत्र में वैभव कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। सुभाष घाट जोन में दयानंद सरस्वती को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां सुभाष घाट, में डॉ. स्वास्तिक, मोती बाजार/बडा बाजार सुनील कुमार तोमर एवं विष्णु घाट चन्द्रलाल तैनात रहेंगे। मनसा देवी जोन में जितेन्द्र कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां मनसा देवी मंदिर, शिवम त्रिपाठी हिल बाईपास खड़ंजा मार्ग सतीश कुमार एव मनसा देवी पैदल मार्ग रोविन्द्र कुमार तैनात रहेंगे। अपर रोड जोन में नंदन कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जहां रतन टाकीज, लाल बहादुर, पोस्ट ऑफिस हरीश थपलियाल, शिवमूर्ति चैक विपिन कुमार देवपुरा दिनेश चंद्र जोशी सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। ऋषिकुल मैदान क्षेत्र में महेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां ऋषिकुल पार्किंग, प्रदीप कुमार, ऋषिकुल मैदान सुशील नौटियाल, प्रेमनगर, रानीपुर मोड माया सिंह चैहान एवं आर्यनगर क्षेत्रों में गौरव गोयल सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। खड़खड़ी/सप्तऋषि जोन में आकाश जोशी डिप्टी कलेक्टर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां भीमगोड़ा, इ. सुनील कुमार, खड़खड़ी सुशील बहुगुणा, दूधाधारी चैक, देवदत्त कुमार भूपतवाला बैरियर से एआरटीओ चैक संजय कुमार, भूपतवाला बैरियर से भारत माता मंदिर पुष्पेन्द्र चैधरी, हनुमान वाटिका हिमांशु शर्मा क्षेत्रों सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। रोडीबेलवाला क्षेत्र में राजेश कुमार गुप्ता को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जहां, जयराम मोड़, पंतदीप पार्किंग विजय सिंह थोड़ी बैलवाला हाईवे अश्विनी कुमार, चण्डी चैक आशीष सैनी सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। थोड़ी बेलवाला पार्किंग मैदान के लिए इ. मिनाक्षी मित्र परियोजना प्रबंधन गंगा डिसिजन जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा हाथी पुल गऊघाट मुकेश कुमार सक्सेना,रोडी बेलवाला पार्किंग मैदान नीरज कपिल को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शंकराचार्य चैक हेतु अतुल प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है एवं केशवानंद तिराहे शोभित कुमार, समस्त कनखल क्षेत्र उत्तम कुमार तिवारी को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सिंहद्वार के लिए विपिन चैहान अधिशासी अभियंता जल संस्थान को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा सिंहद्वार से हरिलोक तिराहे तक प्रवेश कुमार, हरिलोक तिराहे से कोर कालेज तक देवेन्द्र कुमार को सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। चंडी देवी जोन में वेद प्रकाश को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जहां कालीमाता तिराहे व चण्डी घाट पार्किंग नरेश चैधरी चंडी चैकी से चिड़ियापुर बैरियर अविनाश भदोरिया एवं चंडी देवी मंदिर मनोज सिंह नेगी सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) फिंचा राम चैहान को संपूर्ण जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोशनाबाद स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में 24 मई से 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसकी प्रभारी मीरा रावत होंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को सुदृढ़ सुरक्षा, ट्रैफिक एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह को स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गंगा दशहरा स्नान को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें। (फोटो-08) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/24 मई 2026