क्षेत्रीय
24-May-2026


मेडिकॉन दमोह 2026” कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री पटेल दमोह (ईएमएस)। वर्ष 2026 बुंदेलखंड में चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा, ऐसे कार्यक्रम महानगरों में होते हैं और दमोह में इस कांफ्रेस की हिम्मत जुटाना सराहनीय है। इस आशय की बात आज प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एक निजी होटल आयोजित “मेडिकॉन दमोह 2026” कार्यक्रम के दौरान व्यक्त की। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंत्री श्री पटेल ने कहा इतिहास में जब चर्चा होगी तो ऐसे कार्यक्रम की सराहना होगी। उन्होंने आयोजको को बधाई दी। दोनो डॉक्टरों को शुभकामनाएं देता हूँ। ऐसे सेशन चुपचाप सुनने वाले हैं। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा में जो भी चुनौतियां डॉक्टर के सामने आती हैं, वे खुल कर अपनी बात रखें और समाधान खोजें, इससे और अच्छा कोई प्लेटफार्म नहीं हो सकता। पुनः मेडिकोंन दमोह 2026 की शुभकामनाएं देता हूं। बाहर से आए मेहमानों का बुंदेलखंड की धरती पर स्वागत करता हूं। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने भी अपने विचार विस्तार से रखें। ईएमएस / दिनांक 24/5/026