खरगोन (ईएमएस)। संगठन सृजन के तहत कांग्रेस के खरगोन विधानसभा प्रभारी ओम सिलावट ने ब्लॉक कांग्रेस खरगोन के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को सघन दौरा किया। इस दौरान पंचायत कमेटीयों का गठन किया। बैठकों के दौरान विधानसभा प्रभारी श्री सिलावट ने कहा कि संगठन सृजन के तहत पहले जिला, ब्लॉक और मंडलम का गठन हो चुका है, अब इसके अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण में पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है। यही संगठन सजन का प्रमुख उद्देश्य है। कांग्रेस पंचायत एवं वार्ड स्तर पर मजबूत हो। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में नवगठित कांग्रेस पदाधिकारीयों का प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन अपेक्षित रूप से मजबूत है। हम प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से कमेटीयों का गठन कर रहे हैं, ताकि बूथ स्तर तक मजबूत बने। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने बताया कांग्रेस के नेताओं ने रणगांव, दाबड़ सुरपाला, इच्छापुर, पिपरी, घोटिया, बनिहार, ऊन, नंदगांव रोड, डालका और सिनखेड़ा में बैठके लेकर पंचायत कमेटियों का गठन किया। पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे घटाने की प्रक्रिया भी समझाई। ईएमएस / दिनांक 24/5/026