भोपाल/उमरिया (ईएमएस)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज में दिल दहला देने घटना हुई। टाइगर रिजर्व से निकलकर एक टाइगर रविवार की रात्रि 3 बजे खेरवाटोला गांव पहुंचकर सोती हुई एक महिला फूल बाई पर हमला कर उसे मार डाला। महिला को बचाने घर के सदस्य और पड़ोसी आगे बढ़े तो टाइगर ने उन पर भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि 3-4 सौ लोगों की भीड़ जमा हो गई है। एसडीओ दिलीप मराठा ने बताया कि भीड़ की वजह से टाइगर का रेस्क्यू नहीं कर पा रहें हैं। अब सवाल प्रबंधन पर उठ रहें हैं कि टाइगर जंगल से निकलकर गांव कैसे पहुंचा..? भोपाल से लेकर फील्ड तक पदस्थ अफसरों द्वारा कैसी मानिटरिंग हो रही है?