कटिहार, (ईएमएस)। कटिहार पुलिस ने हसनगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35.625 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार 24 मई को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कालीगंज बगीचा में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 35.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और आरोपी विजय मंडल (45 वर्ष), पिता विष्णु देव मंडल, निवासी कालीगंज, थाना हसनगंज, जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। संतोष झा- २४ मई/२०२६/ईएमएस