क्षेत्रीय
24-May-2026
...


सीतापुर (ईएमएस)। रेउसा क्षेत्र के ग्राम चन्द्रसेनी में सर्वसमाज की उपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा बाबासाहेब डॉ0भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की वंदना के साथ अत्यंत शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक माहौल में हुई।क्षेत्रीय विधायक ने बाबासाहेब की प्रतिमा के अनावरण के बाद पार्क के सुंदरीकरण का संकल्प दोहराया।जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ज्ञान तिवारी ने बाबासाहेब के विचारों और समाज निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस अंबेडकर पार्क को और अधिक भव्य और सुसज्जित रूप देने के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर विख्यात कथावाचक संतोष बौद्ध द्वारा बौद्ध कथा का प्रस्तुतीकरण किया गया। देर रात तक चली इस ज्ञानवर्धक कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग डटे रहे।कथा के माध्यम से समाज में समता,शिक्षा और बंधुत्व का संदेश दिया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद भार्गव,सुरेंद्र भार्गव,डॉ0रामतीर्थ भार्गव,सहजराम गौतम,सुशील यादव,श्यामसुंदर सहित अनेक क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।आयोजकों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बाबासाहेब की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। आलोक कुमार बाजपेयी सीतापुर (उ0प्र0) 24.05.2026