क्षेत्रीय
24-May-2026
...


सीतापुर (ईएमएस)। सिधौली कस्बा में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा सीतापुर जाते समय माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का प्रदेश सचिव एडवोकेट रामपाल भार्गव एवं सपा नेता मोहम्मद हसीन के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंकित यादव (बादल) जिला सचिव सामाजिक छात्र सभा, आबिद अली, मोहम्मद सिराज नगर अध्यक्ष, आरके यादव विधानसभा सचिव, विकास गौतम, सुरेश राजपूत, शिव भार्गव तथा राजेश नेता उर्फ राजा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं व संभ्रांत नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। विपरीत मौसम में भी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने सपा की मजबूत एकजुटता और जनाधार को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक ऊर्जा और समर्पण का प्रभावशाली संदेश दिया। आलोक कुमार बाजपेयी सीतापुर (उ0प्र0) 24.05.2026