क्षेत्रीय
24-May-2026
...


हरदा (ईएमएस)। जिले के किसी भी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें तथा कहीं से भी पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित करें। यह निर्देश रविवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय निकाय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में पेयजल उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण बस्तियों में पेयजल की सुलभ उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में कलेक्टर जैन ने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मकानों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं, ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके और भविष्य में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके। कलेक्टर जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 24 मई 2026